kuldeepanchal9
बहरूपिया मनुष्य
गिरगिट एक ऐसी प्रजाति है जो सामने वाले को देखकर रंग बदल लेता है लेकिन मनुष्य उससे भी अधिक माहिर है मनुष्य का चेहरा भी पल पल रंग बदलता हैं जैसे धर्म क्षेत्र में देवी देवता के समक्ष कुछ अलग रंग , कर्म क्षेत्र में अधिकारी के समक्ष कुछ अलग रंग, अधीनस्थ के समक्ष कुछ अलग रंग,गृह क्षेत्र में अपने से बड़ो के समक्ष कुछ अलग रंग ,पत्नी के समक्ष कुछ अलग रंग व् संतान के समक्ष कुछ अलग रंग सामाजिक क्षेत्र में पड़ोसी के समक्ष कुछ अलग रंग व् रिश्तेदारों के समक्ष पैसो के हिसाब से अलग अलग रंग | सम्पूर्ण सृष्टि में केवल मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो समय व् सामने वाले के अनुसार अपने चेहरे का रंग बदलने में निपुणता प्राप्त किये हुए है |
*** डॉ पांचाल

#trendsetterdrpanchal#bahrupiyamanushay#manhasdifferentcolor